Skip to main content

Loan Scheme Description

नई स्वर्णिमा योजना – महिलाओं के लिए

नई स्वर्णिमा योजना – महिलाओं के लिए

उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य सावधि ऋण योजना के अन्तर्गत पिछड़े वर्ग की महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न करना है।

पात्रता

  • केन्द्र राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर अधिसूचित पिछड़े वर्गों की महिलाएं ही इस योजना के अन्तर्गत ऋण लेने की पात्र होंगी।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय रू. 3.00 लाख से तक होनी चाहिए। 

प्रमुख विशेषताएं

  • एन.बी.सी.एफ.डी.सी. की नई स्वर्णिमा योजना का लक्षित वर्ग पिछड़े वर्गो की महिलाएं हैं।
  • रू. 2.00 लाख तक की परियोजनाओं में महिला लाभार्थी को अपनी ओर से पैसा लगाने की आवश्यकता नहीं है।
  • ऋण राशि पर ब्याज की दर निगम की सामान्य ऋण योजनाओं की तुलना में कम है।

ऋण की अधिकतम सीमा                        :      रू. 2.00 लाख (प्रति लाभार्थी)

वित्तीय प्रणाली

    1. एन.बी.सी.एफ.डी.सी. ऋण                    :      95 %
    2. चैनल पार्टनर का अंश                              :      05 %

ब्याज की दर

    1. एन.बी.सी.एफ.डी.सी. से चैनल पार्टनर को         :      2%  वार्षिक
    2. चैनल पार्टनर से लाभार्थी को                                 :      5% वार्षिक

पुनर्भुगतान अवधि

ऋण का पुनर्भुगतान तिमाही किस्तों के आधार पर अधिकतम 8 वर्षों में किया जाना है l

(मूलधन की वसूली पर 6 माह की मोरेटोरियम अवधि को सम्मिलित करते हुए)   

 

अधिक जानकारी के लिए टोल प्री नं० 18001023399, वेबसाइट www.nbcfdc.gov.in पर संपर्क करें

To Top